गहरी खाई में गिरा ट्रक, दुगड्डा पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला चालक, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/05/Screenshot_20230520-084611.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। कोटद्वार से पाबौ की ओर राशन लेकर जा रहा एक ट्रक फतेहपुर के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना में चालक को मामूली चोटे ही आई हैं।
यह घटना लगभग रात 11:00 बजे की है सारी रात चालक वही पड़ा रहा। सुबह लोगों ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत शर्मा को जानकारी दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। किसी को जानकारी नहीं होने के कारण सुबह रेस्क्यू कर 108 की मदद से कोटद्वार के बेस अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। जहां पर चालक का उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें