NPPL अस्पताल में महिला कर्मी से छेड़छाड़ का आरोपी विक्की उर्फ बादशाह पुलिस हिरासत में, घटना के बाद से चल रहा था फरार

–महिला कर्मी ने गलत स्पर्श करने, संबंध बनाने का दबाव डालने और गाली-गलौज कर धमकी देने के लगाए थे आरोप, नगर कोतवाली में दर्ज है मुकदमा
खबर डोज, हरिद्वार। हरिद्वार के NPPL अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में फरार चल रहे विक्की उर्फ बादशाह को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान विक्की उर्फ बादशाह पुत्र महेश, निवासी मकान नंबर 85/1, श्रवणनाथ नगर, निकट भाटिया भवन, हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2026 को एक महिला कर्मी ने आरोपी विक्की उर्फ बादशाह के खिलाफ कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने महिला के साथ गलत स्पर्श किया और गलत संबंध बनाने की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए आपराधिक धमकी भी दी गई।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।
नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सुरागरसी और पतारसी के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
महिला कर्मी की शिकायत पर दर्ज इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें









