कोटद्वार में साले ने साथियों संग जीजा सागर तिवारी को पीटा, मामला दर्ज
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/04/a4f4de134f668b11b7a4090e40063b45-1-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। साले ने साथियों संग जीजा सागर तिवारी को पीट दिया। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कोटद्वार कोतवाली को तहरीर के मुताबिक बीईएल रोड निवासी सागर तिवारी को उसके साले ने साथियों के साथ घेरकर बेस बॉल के डंडे पीटा है। घटना पुराने सिद्धबली मार्ग की है। मामला 25 और 26 अप्रैल की रात का है। पुलिस ने 26 अप्रैल को वादी की तहरीर के आधार पर आयुष मेहरा, आकाश कैंतुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें