राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित देहरादून के पहले आरएसआई हुए पुलिस विभाग रिटायर्ड

ख़बर शेयर करें -


जीएल कोहली सीओ कोटद्वार के पद से होंगे रिटायर्ड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 41 वर्षों तक दी अपनी सेवाएं


कोटद्वार। राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित एवं राज्य गठन के बाद देहरादून के पहले आरएसआई रहे गणेश लाल कोहली आज पुलिस विभाग से रिटायर्ड हो गए।

जीएल कोहली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 41 वर्षों तक हेड कांस्टेबल पद से पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद तक पदोन्नति पाकर जनता की सेवा की है। सीओ कोटद्वार रहते हुए कई आपराधिक मामलों में पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर 41 वर्षों का तर्जुबा दिखाते हुए बारीकी से निस्तारण किया है। पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ इन्होंने विभाग से संबंधित कई कोर्सों को करके सफलता हासिल की है।


मूल रूप से जिला टिहरी गढ़वाल के ग्राम आमपाटा तहसील नरेंद्रनगर निवासी गणेश लाल कोहली का जन्म 8 अप्रैल वर्ष 1963 को हुआ। वर्ष 1988 में जनपद चमोली में हेड कांस्टेबल, वर्ष 1992 में पौड़ी गढ़वाल में उपनिरीक्षक, वर्ष 2002 में 40वीं वाहिनी हरिद्वार में निरीक्षक (कंपनी कमांडर) और 14 नवंबर वर्ष 2014 में पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पर जनपद चमोली में वर्ष 1981 से 1988 तक रहे। इसके बाद उपनिरीक्षक पद पर वर्ष 1989 से 1992 तक पौड़ी गढ़वाल, वर्ष 1993 से 1994 तक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में वर्ष 1994 से 1997 तक, जनपद लखनउ में 1998 से 1999 तक, जनपद गाजियाबाद में वर्ष 1999 से 2000 तक तैनात रहे। उत्तर प्रदेश से पृथक उत्तराखंड राज्य गठन के बाद वह वर्ष 2001 से 2002 तक राजधानी देहरादून के के पहले आरएसआई रहे। इसके बाद निरीक्षक (कंपनी कमांडर पद पर) जनपद हरिद्वार में वर्ष 2002 से 2008 तक 40वीं वाहिनी हरिद्वार, वर्ष 2008 से 2010 तक प्रतिसार निरीक्षक जनपद उत्तरकाशी और वर्ष 2010 से 2014 तक जनपद हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंहनगर एटीएस में तैनात रहे। वर्ष 2014 में पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति हुई। जिसमें वर्ष 2014 से 2016 तक जनपद पिथौरागढ़, वर्ष 2017 से 2019 तक जनपद उत्तरकाशी, वर्ष 2020 से 2021 तक जनपद रूद्रप्रयाग, वर्ष 2021 से 30 अप्रैल 2023 तक जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीओ कोटद्वार के पद पर तैनात रहे और यही से रिटायर्ड होंगे।
सीओ गणेश लाल कोहली ने बताया कि पुलिस विभाग में रहते हुए उन्होंने वर्ष 1991 में जनपद पौड़ी से डीएमआई कोर्स, मानेश्वर हरियाणा से पुलिस कमांडो कोर्स, आईटीबीपी एकेडमी मसूरी से एंटी टैररिस्ट कमांडो कोर्स, फाफामांउ इलाहाबाद उत्तर प्रदेश से दंगा नियंत्रण कोर्स किया है।
सीओ जीएल कोहली का कहना है कि जब मैं पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था, उस समय इतने संसाधन नहीं थे, शिक्षा का स्तर इतना अच्छा नहीं था। आर्थिक स्थितियां अच्छी नहीं थी। बड़ी मुश्किल से उनके पुत्र ने हाईस्कूल पास किया। उसका उद्देश्य देश सेवा करना था। ऐसे ही मेरा भी उद्देश्य आर्मी या पुलिस में भर्ती होकर देशसेवा में लग जाना था। इसी उद्देश्य के साथ मैं पुलिस विभाग जनपद चमोली में भर्ती हो गया।

You cannot copy content of this page