गजब: कोटद्वार में शादी के दिन ही दूल्हा घर से गायब

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। नगर में एक अजीब मामला सामने आया है। शादी के दिन ही दूल्हा गायब हो गया है। मामला कोटद्वार के शिबूनगर का है। जहाँ एक लड़के की बारात आज बिजनौर जानी थी। कल रात न्यूतेर में देखकर नही लग रहा था कि आज सुबह भी ऐसा कुछ होने वाला है। लेकिन आज सुबह जब सबकी नींद खुली तो दूल्हा घर से गायब था। जिसके बाद दूल्हे की माता राधा देवी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए पूरी घटना बताई और ये भी बताया कि नया गांव बलभद्रपुर निवासी एक महिला काफी दिनों से दूल्हे के संपर्क में थी। जिसने दूल्हे का अपहरण कर लिया है क्योंकि महिला काफी दिनों से उससे पैसे की मांग करते हुए परेशान कर रही थी। दूल्हे की माता के अनुसार उसने ये सारी बात परिवार वालों को कल ही बताई थी। दूल्हे का फोन बंद होने के कारण उससे संपर्क भी नही हो पा रहा है। वही कुछ लोग मामले की जानकारी लेने उक्त महिला के घर गए तो महिला भी अपने घर पर नहीं थी। वही सूत्रों के अनुसार पिता की तबियत भी आज सुबह से खराब है। जिसकी सूचना मिलते ही दूल्हे ने घर पर संपर्क किया है और वापस आने की बात कही है। बाकी पुलिस को दी गई तहरीर में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page