मंगलौर में ईट के भट्टे की दीवार गिरने से आधा दर्जन लोगों की मौत, एसएसपी पहुँचे मौके पर, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231226-WA0009.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। आज सुबह लगभग 8:30 बजे रुड़की कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लहबोली, थाना मंगलौर स्थित सानवी ईंट भट्ठे की प्लेट गिर गई है। जिसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना है।
इस पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए मलवे में दबे लोगों को निकलवा कर रुड़की स्थित विनय विशाल हॉस्पिटल रवाना किया गया। अब तक कुल छः लोगों के मृत्यु (5 की मौके पर, एक की उपचाराधीन) की पुष्टि हो चुकी है, जिनके शव निकाले जा चुके हैं। जबकि दो घायलों का इलाज विनय विशाल अस्पताल, रुड़की में चल रहा है। मलवे से एक मवेशी का शव भी बरामद हुआ है और अधिक जानकारी का इंतजार है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें