कोटद्वार की हेल्प ह्यूमन संस्था ने लिया 101 पेड़ लगाने का लक्ष्य

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। हेल्प ह्यूमन संस्था की ओर से 101 पेड़ लगाने का लक्ष्य लिया गया। संस्था ने पहले दिन 21 पौधों का रोपण किया।
पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए कृषि मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सराहा है। कहा कि संस्था केवल पौधारोपण तक ही सीमित नहीं है, वह इन पौधों की लगातार तीन वर्ष तक देखरेख भी करेगी, जो कि संस्था की सराहनीय पहल है। यह पौधे पेड़ बनाकर शहर के वातावरण को शुद्ध रखने में अपना अहम योगदान देंगे। संस्था के अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि पौधारोपण संस्था का संकल्प है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सलीम अहमद, सचिव योगेश डोगरा, आसिफ हुसैन, अरुणपाल, नदीम, प्रतीक आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page