डीएम सर इंस्पेक्टर साहब को नींद से जगाइए, ज्वालापुर, कनखल और खन्ना नगर में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगवाइए

ख़बर शेयर करें -

कई बार खबर प्रकाशित होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के आरोप, कार्यशैली पर उठे सवाल

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन स्तर से लगातार कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन हरिद्वार शहर के ज्वालापुर, कनखल और खन्ना नगर क्षेत्र में कथित तौर पर चल रहे अवैध शराब के कारोबार को लेकर आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें सामने आने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

अवैध शराब की बिक्री और तस्करी को लेकर खबर डोज की ओर से पूर्व में भी कई बार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की गई हैं। खबरों के माध्यम से संबंधित विभाग का ध्यान इन क्षेत्रों में सक्रिय बताए जा रहे शराब कारोबारियों की ओर आकर्षित किया गया। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि धरातल पर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं और मीडिया के माध्यम से भी विभाग का ध्यान इस ओर दिलाया जा रहा है, तो फिर जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?

बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन निर्देशों का स्थानीय स्तर पर कितना पालन हो रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए जाते रहे हैं।

अब देखना होगा कि ज्वालापुर, कनखल और खन्ना नगर में अवैध शराब के कारोबार को लेकर उठ रही शिकायतों पर इंस्पेक्टर साहब कब तक गंभीरता दिखाते हैं और क्या धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई होती है।

You cannot copy content of this page