निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या
–उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में हुई घटना से मचा हड़कंप
खबर डोज, हरिद्वार। बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कोली ने भूपतवाला क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और उस समय सुरेंद्र कोली कहां ठहरा हुआ था, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
निठारी कांड के कारण सुर्खियों में आए सुरेंद्र कोली का नाम देश के चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। ऐसे में हरिद्वार में उसकी कथित आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







