शर्मनाक: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर फोटो पर चढ़ा दी माला, माँ मनसा देवी मंदिर में मनाया गया था मोदी का जन्मदिवस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। मां मनसा देवी मंदिर कैंपस में मोदी का जन्म दिवस मनाने की जल्दबाजी में उनकी फोटो पर ही फूल की माला चढ़ा दी गई।किसी की फोटो पर फूलों की माला कब चढ़ाई जाती है, इसे हर कोई भली भांति परिचित है, हालांकि भारतीय जनता पार्टी के गरीबी मां मनसा देवी ट्रस्ट के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने इस पूरे घटनाक्रम से अपना पल्ला झाड़ लिया है।


मां मनसा देवी मंदिर कैंपस में कल प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस मनाया गया था। मंदिर ट्रस्टी के सचिव महंत रविन्द्र पुरी ने जन्मदिन की पूरी जोरों शोरों से तैयारी की थी। बाकायदा पीएम नरेंद्र मोदी का एक बड़ा फोटो फ्रेम बनाया गया था, जिस पर मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई गई थी।
प्रधानमंत्री की दीर्घायु को लेकर पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं को भी प्रसाद वितरण किया गया था। जन्मदिन की एक तस्वीर यह थी जबकि दूसरी तस्वीर उससे पहले की बेहद हैरान कर देने वाली सामने आई। प्रधानमंत्री की फोटो पर बाकायदा गेंदे की फूलों की माला चढ़ा दी गई। एकाएक किसी समझदार व्यक्ति की निगाह उस पर पड़ी तब आनन फानन में माला हटा दी गई, हालांकि काफी देर तक माला फोटो फ्रेम पर टंगी रही.
बता दें कि रविंद्र पुरी का भाजपा प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह अक्सर भाजपा प्रेम में डूबे नजर आते है।

You cannot copy content of this page