हरिद्वार जिले में किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया युवक, दादी की तहरीर पर मामला दर्ज

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र की है। वह हजारों की नगदी भी साथ ले गई है।
किशोरी की दादी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पौत्री को एक युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। किशोरी घर में रखी पचास हजार की नकदी भी उठाकर अपने साथ ले गई है।
यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है। किशोरी की दादी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन पर अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सजा 

UKSSSC परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कोटद्वार के साइबर कैफे और फोटोस्टेट दुकानें रहेंगी बंद, केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर रोक