पौड़ी जिले में महिला चौकी प्रभारी भावना भट्ट ने अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया तस्कर
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240323_111815.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसएसपी लोकेश्वर सिंह के दिशा-निर्देशन में पौड़ी जिले की पुलिस लगातार शराब तस्करों की कमर तोड़ रही है, धुमाकोट थाना क्षेत्र में तैनात महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को तस्कर से अवैध अंग्रेजी शराब मिली है।
जानकारी के मुताबिक हल्दुखाल कमांडा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर से 12 बोतल और 48 अवैध अंग्रेजी शराब के मिले हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम संतान सिंह निवासी तल्ली नैनीडांडा बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें