एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस ने स्टंटबाज पर कसी नकेल, देखिये वायरल वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/06/motorcycle-trick-jump-extreme-wallpaper-preview-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। बाइक पर स्टंट करते हुए आज एक युवक का व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने संज्ञान लिया है। क्षेत्राधिकारी यातायात को उक्त वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पर वायरल वीडियो की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो श्रीनगर नैथाना पुल का है।
https://youtube.com/shorts/EZ61ReahaXo?feature=share
वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन स्वामी का पता लगाकर यातायात उप निरीक्षक नीरज शर्मा द्वारा उक्त वाहन की आरसी जब्त करते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार बिना हेलमेट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना आदि सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें