कालागढ़: महिला को घात लगाकर बैठे टाइगर ने उतारा मौत के घाट, खाना खाने के बाद आंगन में बर्तन रखने गई थी महिला

कोटद्वार। कोटद्वार विधानसभा के कालागढ़ इलाके की केंद्रीय कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय महिला को टाइगर ने मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार देर शाम की है। जब महिला खाना खाने के बाद आँगन में बर्तन रखने आई थी।
इस दौरान घात लगाए टाइगर ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया।टाइगर के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। महिला के शव को कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया है, जहां पंचनामें के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया 

दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिला नया विस्तार