व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से दून में मिले कोटद्वार व्यापार मंडल अध्यक्ष भंजू भाटिया, व्यापारियों का नहीं होगा उत्पीड़न: बोले सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -


व्यापारियों को समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता: अध्यक्ष प्रवीन भाटिया
देहरादून। शुक्रवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल कोटद्वार के अध्यक्ष प्रवीन भाटिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीन भाटिया ने बताया कि कोटद्वार में चल रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान चल रही प्रशासन की कार्रवाई से खिन्न होकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई है। व्यापारी लगातार प्रशासन से अतिक्रमण अभियान को रोकने की मांग कर रहे थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नही हुई। लगातार व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में कोटद्वार बाजार भी बंद किया गया, लेकिन उसके बाद भी व्यापारियों की मांगों का निस्तारण नहीं किया गया।
मांगों के निस्तारण न होने के चलते आज व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम ने व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीन भाटिया को आश्वासन देते हुए कहा कि अतिक्रमण अभियान के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। साथ ही नहर पर बने खोखो को नहीं हटाया जाएगा। सीएम कार्यालय से इसको लेकर जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान को निर्देशित कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार पहले ही कोटद्वार से चारधाम यात्रा शुरू करने के निर्देश दे चुकी है, जो इसी सीजन से दिखाई भी देने लगेगी। सीएम के आश्वासन के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीन भाटिया ने उनका आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष प्रवीन भाटिया ने कहा कि व्यापारियों के हित से जुड़ी सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान अध्यक्ष प्रवीन भाटिया के साथ महामंत्री नवीन गोयल, पूर्व राज्यमंत्री उमेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page