Kotdwar viral news सरेआम मारपीट कर दबंगई करना युवकों को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने सिखाया सबक, देखिए वीडियो


-घराट पुल कोटद्वार पर युवक को मारपीट कर घायल करने वाले 04 अभियुक्तों को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटद्वार। घराट पुल युवक को मारपीट कर घायल करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
इंस्पेक्टर रमेश तनवार के मुताबिक कोटद्वार निवासी संगीता चौधरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि घराट रोड पुल पर उनके पुत्र आयुष चौधरी के साथ कुछ युवकों क्रमश: आयुष भट्ट, आयुष रावत, आयुष बिष्ट, शुभम डोबरियाल और जतिन ने बाइक की चाबी से वार करने के अलावा मारपीट कर घायल कर दिया है।
Kotdwar viral news क्या था पूरा मामला
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने कोटद्वार पुलिस को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आज सभी युवकों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगालने शुरू कर दी है।
Kotdwar viral news
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम आयुष बिष्ट उर्फ दर्शील निवासी शिवाजी कॉलोनी पदमपुर सुखरो, आयुष भट्ट उर्फ अथर्व निवासी मानपुर कोटद्वार, शुभम डोबरियाल निवासी लालपुर, कोटद्वार और जॉनी उर्फ आयुष निवासी शिवपुर बताया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज तिवारी, राजाराम डोभाल, हेड कांस्टेबल सुनील मालिक, कांस्टेबल प्रेम सिंह शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा एक्शन, DM समेत 12 अधिकारी सस्पेंड, विजिलेंस जांच के आदेश 


