लोकेश राष्ट्रीय सचिव तो आशीष बने हिंदू सेना के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -


हरिद्वार। रविवार को भगवा हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप राड ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। नवीन कार्यकारिणी में लोकेश कुमार को राष्ट्रीय सचिव और आशीष वर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
रानीपुर मोड़ स्थित एक संस्थान में आयोजित एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप राड ने हिंदू सेना का विस्तार करते हुए लोकेश कुमार को राष्ट्रीय सचिव, आशीष वर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दिलीप कश्यप को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, डॉ राहुल आर्य को प्रदेश संगठन मंत्री, सुशीला सैनी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार, अंजली अग्रवाल और शिखा को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप राड ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शशांक कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़कर समाज हित के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष आकाश पाल, संजय अग्रवाल जिला संगठन मंत्री, संतोष गुप्ता सह संगठन मंत्री, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

You cannot copy content of this page