आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पौड़ी पुलिस ने बिजनौर पुलिस से की बॉर्डर मीटिंग

कोटद्वार। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में आज अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी ने आई एच एल एस बीएल रोड़ में जनपद बिजनौर के पुलिस अधिकारियों के साथ बॉर्डर मीटिंग कर चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दोनो प्रदेशो के सीमावर्ती जिलो में तैयारी प्रारम्भ कर दी गयी है। बैठक में अपराधियों पर निगरानी रखने,बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, वांछित अपराधियों का ब्योरा साझा करने, अन्तर्राज्यीय चेक पोस्टों पर पैनी नजर रखने, संदिग्ध लोगों पर नजर और सघन वाहन चेकिंग चलाने,अवैध हथियारो की बरामदगी, चेक पोस्टों से निकलने वाले दुपहिया और चौपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने,चुनाव के दौरान नगदी एवं प्रलोभन देने वाली वस्तुओ का आदान प्रदान होने की स्थिति में संयुक्त कार्यवाही करने व अवैध रूप से लाई जाने वाली शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने के संबंध में चर्चा की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया 

दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिला नया विस्तार