अब साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को कोटद्वार साइबर सेल ने वापिस दिलाई 4 लाख 16 हजार की रकम

कोटद्वार। उत्तराखंड पुलिस की ओर से साइबर अपराधों को लेकर समय-समय पर चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के बाद जनता सबक नहीं ले रही है, लेकिन बावजूद इसके साइबर सेल भी साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने में लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। साइबर सेल कोटद्वार की टीम ने साइबर ठगी का शिकार हुए कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति की ठगी गई 4 लाख 16 हजार रुपए की धनराशि लौटाई गई है। पीड़ित ने साइबर सेल कोटद्वार की टीम का धन्यवाद किया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित सुमित कुमार, निवासी ध्रुवपुर कोटद्वार की ओर से साइबर सेल कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें विश्वास में लेकर होम क्रेडिट फाइनेंस का लोन जमा कराने के नाम पर उनके साथ 4 लाख 16 हजार रूपये की ऑनलाईन साइबर ठगी की गयी है। इस पर साइबर सेल ने त्वरित कार्यवाही कर आवेदक के खाते में 4 लाख 16 हजार रूपये की शत प्रतिशत ठगी गई धनराशि वापस करा दी गई है, जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है।
पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी दीपक अरोरा, महिला हेड कांस्टेबल विमला नेगी, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र नेगी, आशीष नेगी, कांस्टेबल अरविन्द राय, अमरजीत शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन पर अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सजा 