एलएसी के पास हादसे में पौड़ी जिले के जवान का हुआ बलिदान

कोटद्वार। बलिदान जवान भूपेंद्र सिंह नेगी के परिजन आज पौड़ी जिले के अपने पैतृक गांव पाबों के बिशल्ड पहुंचेंगे।
लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सेना के जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इस दाैरान जल स्तर बढ़ने में बलिदान हुए जवानों में एक जवान उत्तराखंड के पौड़ी जिले का भी था। उनके बलिदान होने की सूचना मिलने के बाद उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
भूपेंद्र सिंह नेगी की पत्नी बच्चों को पढ़ाने लिए देहरादून में रहती है। उनकी माता का पूर्व में निधन हो चुका है। जबकि पिता भी उनके साथ देहरादून में रहते है। बलिदान जवान भूपेंद्र सिंह नेगी के परिजन आज पैतृक गांव पाबो के बिशल्ड पहुंचेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन पर अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सजा 

UKSSSC परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कोटद्वार के साइबर कैफे और फोटोस्टेट दुकानें रहेंगी बंद, केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर रोक