पौड़ी: पेड़ पर लटका हुआ मिला शव
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/deth-body.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंर्तगत गुठेटा गांव निवासी एक व्यक्ति का शव पुलिस को गांव से कुछ दूर मिला है। शव पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
रिखणीखाल थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गुठेटा गांव निवासी जनार्दन प्रसाद उर्फ जनना गांव में मजदूरी करता था। वह खच्चरों के सहारे इधर-उधर सामान ले जाता था। बीती रात थाने में सूचना मिली कि गांव से करीब 100 मीटर दूर पेड़ की डाल से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें