हरिद्वार में 12 उपनिरीक्षकों और एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जारी किए तबादला आदेश

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 उपनिरीक्षकों एवं सहायक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची के अनुसार कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ पुलिस अधिकारियों को थानों और कार्यालयों में स्थानांतरित किया गया है।

जारी आदेश के तहत एसआई मनोज रावत को श्यामपुर थाने से स्थानांतरित कर कोतवाली रुड़की भेजा गया है। वहीं एसआई संजीत कंडारी को चौकी हर की पौड़ी से हटाकर एसएसआई श्यामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसआई अंशुल अग्रवाल को कोतवाली रानीपुर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी हर की पौड़ी बनाया गया है। इसी तरह एसआई उमेश कुमार को चौकी शांतशाह से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी लखनौता की जिम्मेदारी दी गई है।

एसआई देवेंद्र पाल को बजाज चौकी से स्थानांतरित कर थाना कनखल भेजा गया है। एसआई समीर पांडे को रेल चौकी से हटाकर बाजार चौकी लक्सर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसआई अमित नौटियाल को कनखल से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा एएसआई प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर सीओ सिटी कार्यालय भेजा गया है, जबकि एएसआई युवराज को सीओ सिटी कार्यालय से हटाकर थाना बुग्गावाला भेजा गया है।

तबादला सूची में एसआई अजय को चौकी लखनौता से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी शांतशाह बनाया गया है। एसआई विपिन कुमार को लक्सर बाजार चौकी से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी रेल की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं एसआई पुष्कर चौहान को कनखल से स्थानांतरित कर बाजार चौकी ज्वालापुर का प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा किए गए इन फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की उम्मीद है।

You cannot copy content of this page