शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया डाकघर का कर्मचारी

खबर डोज, कोटद्वार। पहले प्यार का इकरार, फिर शादी का वादा और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में कोटद्वार पुलिस ने डाकघर में तैनात एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना और साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 03 जुलाई 2026 को कोटद्वार निवासी एक युवती ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। युवती ने आरोप लगाया कि कोटद्वार डाकघर में तैनात आशीष यादव ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना करने तथा उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मामले की विवेचना करते हुए पीड़िता के बयान समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया।
पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान सामने आए बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी आशीष यादव द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने 30 अगस्त 2026 को आरोपी को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष यादव पुत्र विनोद कुमार, निवासी भिवानी खेड़ा, हरियाणा के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







गड्ढों के नाम से मशहूर हुआ कोटद्वार शहर, रक्षाबंधन पर महिला की मौत के बाद अब ई-रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला चोटिल, देखिए वीडियो