हरिद्वार: चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, चंडी देवी मंदिर परिसर में सघन चेकिंग अभियान

खबर डोज, हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जनपद भर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा निर्विघ्न और सुरक्षित रह सके।
इसी क्रम में चंडी देवी मंदिर परिसर में पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वायड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में हर संदिग्ध वस्तु और गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। सुरक्षा के मद्देनजर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भी सतर्कता के साथ जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
चारधाम यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस की यह सक्रियता श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा का भरोसा दे रही है और प्रशासन की तत्परता को भी दर्शा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








चारधाम यात्रा: तपोवन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरीं SSP श्वेता चौबे, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी