श्यामपुर पुलिस ने चाकू समेत दबोचा मेंहदीहसन
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG_20231224_172617.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने देर रात एक युवक को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत शनिवार को रात चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को अवैध चाकू के साथ दबोचा। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मेहंदी हसन निवासी ग्राम नालोवाला थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस टीम में एएसआई रणजीत सिंह चैहान, कांस्टेबल संदीप रावत शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें