कोटद्वार हल्दूखाता के जंगलों में मिला महिला का शव, ASP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/09/download_10_1607974274204_1607974385444.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली की कलाल घाटी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूखाता के जंगलों में बुधवार को एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला हत्या का लग रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी ने बताया कि कलालघाटी चौकी पुलिस को मंगलवार को मृतक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, महिला को उसके परिजनों ने जंगल की ओर जाते हुए देखा था। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी थी, आज हल्दूखाता के जंगल में उसका शव मिला है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें