अंधड़ से ज्वालापुर में गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, कई लोग दबकर हुए घायल, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/05/Screenshot_20230523-234417.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। मंगलवार देर शाम तेज आंधी के चलते से अंसारी मार्केट के पास एक कारोबारी के घर के बगल में खड़ा पीपल का विशाल वृक्ष गिर गया।
पीपल के वृक्ष की चपेट में कई लोग आ गए। कुछ लोगों को पुलिस दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। इनमें से कई लोग घायल हैं। जबकि कुछ और के दबे होने की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस के साथ स्थानीय युवा बड़ी संख्या में मौजूद हैं। पुलिस ने पेड़ को हटाने के लिए मशीनें भी बुलाई है। फिलहाल पेड़ को काटा जा रहा है। इस घटना में कारोबारी का मकान भी क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें