युवक की जेब से जेबकतरे ने उड़ाए 15 हजार
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/24_09_2016-pocketmar-2-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
–बस से किया पीछा, नही चढ़े हत्थे
काशीपुर। रोडवेज बस में सवार युवक की जेब से जेबकतरों से 15 हजार रुपये उड़ा लिए। युवक ने बस चालक की मदद से जेबकतरों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन जेब कतरे सड़क से एक गली के अंदर घुस गए।
गोले में पीड़ित यात्री जोगेन्द्र सिंह
धामपुर निवासी जोगेंद्र सिंह काशीपुर में शुगर मिल में जॉब करते हैं। शनिवार दोपहर वह काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस में काशीपुर से चढ़े। बस में चढ़ते वक्त ही भीड़ में 3 युवकों ने जोगेन्द्र सिंह की जेब काट दी। तीनों युवक अचानक बस से उतर गए। जोगेन्द्र को अपनी जेब कटने के अहसास हुआ तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बस से चढ़ते ही नीचे उतरे तीनों युवक बाइक में सवार होकर फरार हो गए। युवको ने बाइक सड़क किनारे ही खड़ी की थी।
जोगेन्द्र सिंह की मदद के लिए रोडवेज चालक ने बस को बाइक सवार युवकों के पीछे दौड़ाया। लेकिन युवक सड़क से एक गली के अंदर घुस गए। जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि उसने किसी परिचित को 15 हजार रुपये देने थे। रुपये देने के लिए ही उसने बस में चढ़ने से पहले एटीएम से कैश निकाला था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें