रात में कोटद्वार से दिल्ली चलने वाली ट्रेन पहुँची कोटद्वार, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231028-WA0005.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। पहले की तरह फिर से रात में कोटद्वार से दिल्ली ट्रेन चल सकेगी। शनिवार को कोटद्वार में कोटद्वार से दिल्ली चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन किया जा रहा है।
यहाँ यह बताते चले कि पूर्व में यह ट्रेन मसूरी एक्सप्रेस के नाम से चलती थी। इस ट्रेन के चलने से व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलती थी। ट्रेन के बंद हो जाने से व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रेन बंद होने के बाद व्यापारी सुबह तड़के बस और कार का सहारा ले रहे थे, लेकिन एक बार फिर से रात को कोटद्वार से दिल्ली चलने वाली ट्रेन को शुरू कर दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें