पीड़ित गर्भवती महिला को मिलेगा इंसाफ, सीएमओ ने पीएमएस को दिए मामले की जांच के आदेश, पढ़िए आदेश

हरिद्वार। बीते रोज महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को उपचार दिए जाने संबंधी समस्या का मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में जांच करने के आदेश अस्पताल के पीएमएस को जारी किए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को उपचार देना विभाग की पहली प्राथमिकता है। बीते रोज महिला अस्पताल में पीड़ित गर्भवती महिला के उपचार को लेकर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। जिसकी पूर्ण रूप से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरवी सिंह की देखरेख में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है, जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







कालागढ़ में दर्दनाक हादसा: बाथरूम में करंट लगने से सिंचाई विभाग के जेई अनिल कुमार की मौत 

