कोटद्वार बाजार में युवा व्यापार संघ ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, नगर उद्योग व्यापार मंडल करेगा जल्द समाधान




कोटद्वार। नगर उद्योग व्यापार मंडल के साथ-साथ अब युवा व्यापार संघ भी व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो गया है। युवा व्यापार संघ के पदाधिकारी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। युवा व्यापार संघ के कार्यों की नगर उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने सराहना की है।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने बताया कि नगर में युवा व्यापारियों की एक टीम तैयार की है। जो व्यापार मंडल से जुड़े सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर उनकी व्यापार संबंधी समस्याओं पर वार्ता करेगी। जिसके बाद नगर उद्योग व्यापार मंडल उनकी ओर से बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयासरत रहेगा।
मंगलवार को युवा व्यापार संघ ने बद्रीनाथ मार्ग में पुरानी भाई जी की गली का भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों को बताया गया कि वह नाली से 3 फीट पर ही अपना सामान लगाए। युवा व्यापार संघ अध्यक्ष कुंज अग्रवाल ने भ्रमण के दौरान व्यापारियों से कहा कि वह ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करें, ताकि व्यापार में सुधार हो और ग्राहकों का विश्वास बढ़े।
इस मौके पर युवा व्यापार संघ अध्यक्ष कुंज अग्रवाल के अलावा युवा महामंत्री विनय कुमार, तुषार गोयल, गजेन्द्र भाटिया, हर्ष भाटिया, संस्कार गोयल, हार्दिक गोयल, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें