व्यापार मंडल कोटद्वार ने खोल दिया नगर निगम के खिलाफ मोर्चा, कल रहेगा बाजार बंद, अध्यक्ष की निगम को दो टूक, व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

ख़बर शेयर करें -



कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार की ओर से आज गोखले मार्ग में कई दुकानों पर लाल निशान लगा दिए हैं। जिसके बाद नगर उद्योग व्यापार मंडल कोटद्वार ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कल बाजार बंद करने का निर्णय लिया है।


नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने कहा कि नगर निगम की ओर से व्यापारियों को किया जा रहा उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि नगर निगम किसी भी व्यापारी का अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न करता है, तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने कहा कि नगर निगम की ओर से आए दिन गोखले मार्ग को टारगेट करते हुए अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है। इस दौरान कई छोटे बड़े व्यापारियों का समान इधर-उधर फेंक दिया जाता है। समान फेकने के बाद उल्टा नगर निगम की ओर से संबंधित व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी कर दी जाती है, जो कि न्याय संगत नहीं है। कहा कि यदि नगर निगम कल होने वाले बाजार बंद से भी सबक नहीं लेता तो अनिश्चितकालीन बाजार बंद किया जाएगा, लेकिन किसी भी सूरत में सभी छोटे-बड़े व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों सुबह 11 बजे हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित होने की अपील की है।

You cannot copy content of this page