दो बसों की टक्कर, 22 घायल, सतपुली पुलिस ने घायलों को भिजवाया अस्पताल, देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। सोमवार को सुबह सतपुली से चौबट्टाखाल जा रही बस की विपरीत दिशा से आ रही बस से भिडंत होने से 22 सवारियां घायल हो गई।

घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।


सतपुली थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दीपक तिवाड़ी ने बताया कि सोमवार सुबह सतपुली-एकेश्वर रोड में दो बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमें  22 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटना में कुल 22 यात्री सामान्य रूप से घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी ने बताया कि बस दुर्घटना में कृपाल सिंह, संजय, अमन, पुष्पा नेगी, राजेंद्र सिंह, आशा, वीरेंद्र, दीपक, विनोद, नेहा, प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, बाबू राम, हरीश (चालक), संग्राम सिंह (चालक), आनंदी देवी, सोबन सिंह, नितिन कुमार, सुनीता देवी, सोहन सिंह, प्रेम सिंह घायल हुए हैं। सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

You cannot copy content of this page