पौड़ी गढ़वाल में भालू ने किया दो महिलाओं पर हमला, बेस अस्पताल में भर्ती
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot_2023-11-18-13-09-31-44_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक में दो महिलाओं पर भालू ने हमला बोल दिया। जिससे दोनों महिलाएं घायल कर दिया।
घटना के मुताबिक कांडाखाल के बिरमोली गांव में भालू का आतंक बना हुआ है। गांव के पास जंगल में घास लेने गई 50 वर्षीय पुष्पा देवी पर भालू ने हमला कर दिया। इस बीच दूसरी महिला ने भालू से अपनी साथी महिला को छुड़ाने की कोशिश की तो भालू ने महिला पर भी हमला कर दिया। हल्ला मचाने के बाद भालू मौके से भाग खड़ा हुआ। घायल हालत में दोनों महिलाओं को कोटद्वार के बेस अस्पताल में लाया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें