शहर कोतवाली क्षेत्र हरिद्वार में रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आए दिन रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। शुक्रवार को हरिद्वार में एक वाहन चालक से रिश्वत लेने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह दरोगा परिवहन विभाग हरिद्वार का बताया जा रहा है। यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के चंडीघाट चौक का है। जिसमें गाड़ी में बैठे चालक से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। परिवहन विभाग हरिद्वार की सहायक संभागीय अधिकारी रश्मि पंत ने दोषी दरोगा को कार्यालय से अटैच कर दिया है। मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया 

दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिला नया विस्तार