असलाह दिखाकर गाली गलौच करने वाला विवेक अग्रवाल गिरफ्तार, देखिए वायरल वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_2024-01-27-08-55-22-52_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
असलाह दिखाकर गाली गलौच करने का वीडियो वायरल होने के बाद दून पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक मामला थाना कैंट क्षेत्र का है।
जहां पर एक राह चलते व्यक्ति ने एक कार चालक का वीडियो बनाया गया। वायरल वीडियो में एक कार चालक असलाह दिखाकर गाली गलौज करते हुए लोगों को धमका रहा था। उक्त वीडियो का एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी कैंट को उक्त कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद कार चालक की तलाश की गई। पुलिस ने कार चालक राजेंद्र नगर देहरादून निवासी विवेक अग्रवाल पुत्र विजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त विवेक के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें