हेड कांस्टेबल पर रिश्तेदार महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/orig_orig211111902511015767036351614296549_1629757522.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
–गाली गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की दी धमकी
हरिद्वार। एक हेड कांस्टेबल पर उसकी रिश्तेदार महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने 40 वीं वाहिनी में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने तहरीर में बताया कि 40वी वाहिनी पीएसी में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश देवरानी उनका रिश्तेदार है और घर पर आना जाना है। महिला का आरोप है कि हेड कांस्टेबल अक्सर उनके घर आकर उनके पिता के साथ शराब पीता है और उसी दौरान हेड कांस्टेबल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर गाली गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी के मुताबिक तहरीर के आधार पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें