युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/01/x.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
उत्तराखंड निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसे फर्जी तरीके से प्रतिबंधित मांस खिलाया गया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। भोजीपुरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिला उधमसिंह नगर की रहने वाली युवती ने बताया कि वह काम के सिलसिले में बरेली आती थी. उसी दौरान भोजीपुरा के पचदौरा डोहरिया गांव के जमील से मेरी जान-पहचान हो गई. बातों में फंसाकर उसने भोजीपुरा में कमरा ले लिया। एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। गर्भवती हुई तो दवा देकर गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके दोस्तों से दुष्कर्म करवाया। आरोपी उसे अपने दोस्तों से पत्नी बताकर मिलवाता था। बाद में वह उसके साथ देह व्यापार करने लगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें