1564 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, शीघ्र मिलेगा नर्सिंग स्टॉफ
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/6PXEX6D_400x400-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। डा. रावत के अथक प्रयासों के उपरांत स्वास्थ्य विभाग में वर्षवार मैरिट के आधार पर 1564 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने महिला एवं पुरूष संवर्ग के नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शीघ्र ही अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जायेगा। अभिलेख सत्यापन के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को विभाग में तैनाती दी जायेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें