हरकी पैड़ी पर झगड़े और गोली चलने की सूचना से मचा हड़कंप
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/marpit-1200x927-1-1.jpeg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास एक युवक को गोली मारने की सूचना पर हड़कंप मच गया। युवक लहुलुहान हालत में मिला है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। शुरूआती छानबीन में गोली मारने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम सूचना मिली कि हरकी पैड़ी के कांगड़ा घाट पर एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। सूचना पर सीओ सिटी मनोज ठाकुर, शहर कोतवाल भावना कैंथोला सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। युवक लहुलुहान हालत में मिला। उसके सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। युवक ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले शराब पीने को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। उन्होंने ही उसकी हत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें