पौड़ी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के निर्देशानुसार व्यापार मंडल पौड़ी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल और महामंत्री ने लाजपतराय भाटिया ने पौड़ी जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के मुताबिक देवेंद्र रावत (पौड़ी), मो. इमरान (कोटद्वार) को जिला उपाध्यक्ष, अशोक जौहरी (लैंसडौन), पाणिनी बौठियाल, दिनेश अग्रवाल (कोटद्वार) को सहसचिव, सुमन कुमार (कंडीचौड़) मनीष कुकशाल (स्वतंत्र) सतपुली, गुलाब सिंह सिंह बिष्ट (पाबौ) को जिला संगठन मंत्री और जितेंद्र कैंथोला बंटी कोटद्वार को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के मुताबिक नवीन कार्यकारिणी से पौड़ी व्यापार मंडल को नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापारिक हितों की पूर्ति हो सकेगी।
जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि जल्द ही जिले में नवीन इकाईयों गठन किया जायेगा। जिन नगर इकाइ‌यों को तीन वर्ष पूर्ण हो गये हैं, वहां शीघ्र हो नियमानुसार चुनाव कराये जायेंगे, कोटद्वार नगर ईकाई के चुनाव को लेकर चुनाव समय की भी घोषणा कर दी गई है। कोटद्वार इकाई के चुनाव समिति अध्यक्ष राकेश गर्ग की देखरेख में होंगे। इसके अलावा विष्णु अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पाणिनी बोठियाल, सुनील गोयल, आनंद गुप्ता, श्रीकृष्ण सिंघानिया, हेमंत पंत, रमेश सिंघल, राजेंद्र जखमोला, नरेंद्र अग्रवाल समिति में सदस्य होंगे, चुनाव समिति शीघ्र ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर नवीन चुनाव करायेगी।

You cannot copy content of this page