कांवड़ मेले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले में सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह समेत SPO’s को SP क्राइम ने दिया सम्मान

खबर डोज, हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन में बहादराबाद क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO’s) के सम्मान में कोतवाली बहादराबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांवड़ मेले के दौरान पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाले SPO’s को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आयोजित सम्मान समारोह में SP यातायात/अपराध सुश्री निशा यादव ने ड्यूटीरत SPO’s को सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस बल के साथ-साथ विशेष पुलिस अधिकारियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही।
बहादराबाद क्षेत्र में तैनात SPO’s ने कांवड़ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था बनाए रखने, शिवभक्तों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। विपरीत परिस्थितियों और भारी भीड़ के बीच SPO’s ने पुलिस कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की आवाजाही के बीच यातायात को सुचारू रखना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती थी। ऐसे में SPO’s द्वारा किए गए सहयोग से पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में काफी मदद मिली।
सम्मान समारोह के दौरान SPO’s में भी उत्साह देखने को मिला। सम्मानित किए गए विशेष पुलिस अधिकारियों ने पुलिस विभाग का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें कांवड़ मेले जैसे बड़े आयोजन में सेवा करने का अवसर मिला, जो उनके लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम के उपरांत ड्यूटीरत सभी SPO’s के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने SPO’s के साथ भोजन कर उनके सेवाभाव, सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेला-2026 को सफल बनाने में पुलिस, प्रशासन, स्वयंसेवकों और SPO’s सहित सभी सहयोगी वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सम्मान समारोह का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्य करने वाले SPO’s का मनोबल बढ़ाना और उनके सेवाभाव को प्रोत्साहित करना रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







