भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक नियुक्त किए जाने पर अरुण कुमार तिवारी का भगत सिंह चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अरुण कुमार तिवारी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा भाजपा की प्राथमिकता है और वह आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान भगत सिंह चौक क्षेत्र में जलभराव की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्य कर रही है और आपदा प्रबंधन को लेकर संवेदनशीलता के साथ कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं के निराकरण में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर भगत सिंह चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में विनोद मलिक, संजय गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, ओमपाल सिंह, राकेश चौहान, देवेंद्र चौधरी, विजय सिंह, बाबू सिंह, संजय गर्ग, कुलदीप त्यागी, सोहन सिंह, पवन कटारिया, धर्मेंद्र त्यागी सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।

You cannot copy content of this page