लखनऊ की मेयर सीट पर पौड़ी गढ़वाल की सुषमा खर्कवाल ने किया कब्जा

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार/लखनऊ। हाल ही में नगर निकाय चुनाव के आए परिणामों में लखनऊ की मेयर सीट पर पौड़ी गढ़वाल की सुषमा खर्कवाल ने कब्जा किया है। सुषमा मूल रूप से यमकेश्वर के भट्ट गाँव निवासी है।
पौड़ी जनपद की बेटी सुषमा खर्कवाल यूपी की राजधानी लखनऊ की मेयर नव निर्वाचित बनी है। उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल ने बताया की सुषमा खर्कवाल का मायका कोटद्वार के हल्दुखाता में है। मेयर बनने की खुशी में कोटद्वार भाबर में उनके रिश्तेदारों में भी जश्न का माहौल है। वर्तमान में उनके मायके के कई लोग कोटद्वार के हल्दूखाता भाबर में निवास कर रहे हैं। लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल का परिवार कई साल पहले यमकेश्वर के भट्टगांव से कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता में निवास कर रहा है। सुषमा तीन बहनों में सबसे छोटी है। मेयर सुषमा खर्कवाल की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है। उनके निर्वाचन से यमकेश्वर के भट्टगांव, दुगड्डा के कलढुंगा स्थित ससुराल और कोटद्वार भाबर में खुशी की लहर है। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी, यूपी के सीएम योगी जी सहित लखनऊ की जनता का आभार व्यक्त किया और मेयर सुषमा खर्कवाल को शुभकामनाएं दी है। भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने महापौर पद के लिए 204161 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सुषमा को कुल 502680 वोट मिले तथा सपा की वंदना मिश्रा को 298519 वोट मिले।। पार्षदों की भी ज्यादातर सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। काफी प्रत्याशियों ने बढ़त भी बनाई हुई है। मेयर पद पर भाजपा की सुषमा खर्कवाल पहले ही राउंड से आगे चल रही थीं। जैसे जैसे मतगणना का दौर बढ़ता गया उनकी लीड भी बढ़ती चली गई।
मेयर पद के लिए यहां 13 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से सुषमा खर्कवाल और सपा से वंदना मिश्रा के अलावा बसपा ने शाहीन बानो को उतारा था। आम आदमी पार्टी ने एडवोकेट अंजू भट्ट को टिकट दिया था। लखनऊ नगर निगम के लिए हुए मतदान में सिर्फ 36.97 फीसदी मत पड़े। इसे लेकर सभी की धड़कन बढ़ी हुई थी। माना जा रहा था कि कम मतदान के कारण मुकाबला करीबी हो सकता है। इसके बाद भी भाजपा की सुषमा ने 50 हजार से ज्यादा मतों से सपा को हरा दिया है।
लखनऊ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का बोलबाला नजर आ रहा है। कुल 110 वार्डों में से अब तक 35 के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें भाजपा के 26 प्रत्याशियों को जीत मिली है। वहीं छह सीटें सपा की झोली में गई हैं। जबकि कांग्रेस, बसपा व निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक सीट जीती हैं। साथ ही दस राउंड की मतगणना के बाद महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल भी 41 हजार मतों से आगे चल रही हैं।

किसे कितने मत

सुषमा खर्कवाल भाजपा 502680

वंदना मिश्रा सपा 298519

शाहीन बानो बसपा 15963

अंजू भट्ट आप 5835

संगीता जायसवाल कांग्रेस 24665
लक्ष्णी कुशवाहा निर्दल 996

आशा मिश्रा निर्दल 871

उषा त्रिपाठी जअपा 800

अल्का पांडेय गांपीपु 775

मधु सेन एडवोकेट निर्दल 607

मिथिलेश सिंह निर्दल 481

मंजू दोहरे निर्दल 437

नलिनी खन्ना निर्दल 412

नोटा 1523

You cannot copy content of this page