कोटद्वार में बदमाशों ने व्यापारी गौरव भाटिया पर खुखरी से हमले का किया प्रयास, मामले की जांच में जुटी पुलिस
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/04/456NSLRZ4NDQLPZLZ3FGCRGLF4.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। कोटद्वार में आज शाम एक व्यक्ति को तीन अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खुखरी से हमला करने का प्रयास किया है। घटना देवी रोड खुशी होटल के निकट की है। जहाँ व्यापारी गौरव भाटिया (बंटी) को आज रात लगभग 8 बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने घर के निकट खुखरी से मारने का प्रयास किया गया। गौरव भाटिया ने बताया कि रात्रि लगभग 8 बजे वो अपने घर के बाहर खड़े थे, इस दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अचानक आकर उन्हें घेर लिया गया और खुखरी निकालकर वो उन्हें मारने ही वाले थे कि खुखरी देखकर उन्होंने तुरंत अपने कर्मचारी को आवाज लगाई जो गली से थोड़ा आगे मोड़ पर था। कर्मचारी मनोज भागते हुए वहाँ पहुंचा, जिसे देखकर तीनों बदमाश भाग गए, साथ ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। जिसकी सूचना उसी समय कोटद्वार कोतवाली को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें