बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन को वीआईपी को देना होगा 300 रुपये शुल्क
देहरादून। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में पहली बार वीआईपी दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क देना होगा। देश के चार प्रमुख मंदिर तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी, महाकालेश्वर व सोमनाथ मंदिरों में पूजा व दर्शन व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा में शुल्क की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसमें केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चारधाम यात्रा को लेकर भी कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







स्टेशन रोड की दुकानें हटाने के विरोध में कोटद्वार बाजार बंद, परिवार समेत तहसील पहुंचे व्यापारी, देखिए वीडियो 