व्यापारी के घर की सीढ़ियों पर शराब पीने के मामले में दो निगम कर्मियों पर बैठाई जांच, देखिये वायरल वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/Screenshot_20230428-120937.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त वैभव गुप्ता एक्शन मोड पर आ गए है। नशे की हालत में व्यापारी से बदसलूकी और घर के कागजात मांगने वाले दो निगम कर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी है।
दरअसल बीते दिनों निगम कर्मचारी गोखले मार्ग स्थित एक व्यापारी तुषार गोयल के घर की सीढ़ियों पर शराब पी रहे थे , व्यापारी ने जब निगम कर्मचारियों को मौके से हटने की बात की तो निगम कर्मचारियों ने व्यापारी के साथ बदतमीजी शुरू कर दी और उसके बाद व्यापारी से घर के दस्तावेज मांगने शुरू कर दिए हैं। वहीं निगम कर्मियों द्वारा व्यापारी के घर की सीढ़ियों में शराब पीने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने मामले में एक्शन लिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें