1 लाख 63 हजार 503 मतों के अंतर से जीते भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, पांचों सीटों पर इनकी हुई जीत और हार

ख़बर शेयर करें -

-अनिल बलूनी को मिले 4 लाख 32 हजार 159 मत

पौड़ी। लोकसभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को भारी मतों से पराजित कर दिया है।

लोकसभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय सीट से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। जबकि पांचों लोकसभा सीट से 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। मैदान में उतरे 55 प्रत्याशियों में से 44 की जमानत जब्त हो गई।

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल, निर्दलीय सोनू कुमार, उत्तराखंड क्रांति दल से आशुतोष सिंह, बहुजन समाज पार्टी से धीर सिंह, निर्दलीय मुकेश प्रकाश, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से सुरेशी देवी, निर्दलीय दीपेंद्र सिंह नेगी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से अर्जुन सिंह, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया कम्युनिस्ट से रेशमा पंवार, सैनिक समाज पार्टी से डॉ. मुकेश पंत, उत्तराखंड समाज पार्टी से विनोद कुमार शर्मा और बहुजन मुक्ति पार्टी से श्यामलाल चुनाव मैदान में उतरे थे।
लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के ही बीच ही रहा। पांचों सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। मंगलवार को मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ होकर देर रात तक चली। भाजपा लगातार तीसरी बार सभी पांचों सीटों पर विजय पताका फहराने में सफल रही है। वह राज्य में लगातार तीन लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाली पहली पार्टी भी बन गई। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मतों की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3,34,548 मतों से हराया। अजय भट्ट को कुल 7,72, 671 और जोशी को 4,38,123 मत हासिल हुए।
टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को 2,72,493 मतों से पराजित किया। महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह को कुल 4,62,603 व कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को 1,90,110 मत मिले। हरिद्वार संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 1,64,056 मतों से कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को पराजित किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत को 6,53,808 और वीरेंद्र रावत को 4,89,752 मत प्राप्त हुए।
गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा के अनिल बलूनी 4,32,159 मत प्राप्त कर 2,68,656 मत हासिल करने वाले अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गणेश गोदियाल से 1,63,503 मतों से जीते।अल्मोड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 4,29,167 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप टम्टा को 1,95,070 मत प्राप्त हुए थे। अजय टम्टा ने प्रदीप टम्टा को 2,34097 मतों से पराजित किया। मैदान में उतरे 55 प्रत्याशियों में से 44 की जमानत जब्त हो गई।

You cannot copy content of this page