पौड़ी जिले में तैनात उपनिरीक्षक संदीप चौहान का आकस्मिक निधन, वर्ष 2005 में कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में हुए थे भर्ती

ख़बर शेयर करें -

–स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

खबर डोज, पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक संदीप चौहान का सोमवार 29 सितंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से पौड़ी पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय संदीप चौहान वर्ष 2005 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में उन्होंने उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त की। अपने पुलिस सेवाकाल के दौरान उन्होंने हरिद्वार सहित उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहते हुए अपनी सेवाएं दीं।

7 सितंबर 2024 से उपनिरीक्षक संदीप चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त थे और यहां अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। बताया गया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 29 सितंबर को उनका आकस्मिक निधन हो गया।

उपनिरीक्षक संदीप चौहान के निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार सहित जनपद पौड़ी पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत अधिकारी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवाकाल को याद किया गया।

पौड़ी पुलिस परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

You cannot copy content of this page