पीएम मोदी के समर्थन में उतरी हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुकी हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया है। उनके इस कदम को भाजपा में शामिल होने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को अपनी सदस्यता से निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद उन्होंने अपनी बहू अनुकृति गुसाईं के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। कांग्रेस अनुकृति को लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया। हालांकि, अनुकृति चुनाव हार गयी। उसके बाद भी कांग्रेस में उनकी सक्रियता बनी रही। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया शुरू होने से पहले अचानक उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। चर्चा यह भी चली कि हरक सिंह भी कांग्रेस छोड़ेंगे और भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि, हरक सिंह ने भाजपा में जाने की संभावना से इनकार कर दिया।

उधर, अनुकृति ने भी कांग्रेस छोड़ने के बाद अभी तक भाजपा या किसी अन्य दल में शामिल नहीं हुई है। लेकिन बुधवार को अचानक उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी किया। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में अनुकृति ने रामनवमी पर प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए पीएम मोदी की नीतियों व संकल्पों का समर्थन किया है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है।

You cannot copy content of this page